![]()
निचलौल। गोरखपुर जिले की रहने वाली एक नौ महीने की गर्भवती महिला को पति दहेज के लिए परिजनों के साथ मिलकर बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं पीड़िता को जानमाल की धमकी देते हुए घर से भी निकाल दी। जिस मामले में पीड़िता ने निचलौल थाने पहुंच न्याय की गुहार लगाई थी। वही पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पीड़ित रेनू निवासी इस्माइलपुर वार्ड नंबर 67 थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि 2020 में उनकी शादी बृजमोहन कुशवाहा के साथ हुई थी। शादी के तीन साल बाद उनकी एक बेटी ने जन्म लिया। बेटी के जन्म लेने के बाद परिजन उन्हें ताना सुनाने के साथ ही दहेज की मांग करने लगे। विरोध करने पर परिजन उन्हें प्रताड़ित भी करते थे। इसी बीच 16 अक्टूबर 2025 को दहेज की मांग करते हुए एक कमरे में बंद कर दिये। जिस दौरान वह गिड़गिड़ाते हुए कहा कि पिता की आर्थिक हालात ठीक नहीं है। ऐसे में वह अब दहेज की मांग पूरा नहीं कर पाएंगे। जिस दौरान वह लोग गोलबंद होकर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। हालांकि वह इस दौरान नौ महीने की गर्भवती थी। ऐसे में वह लोग पिटाई करने के बाद जानमाल की धमकी देते हुए घर से निकाल दिए।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी साधना देवी, रूपाली कुमारी, सपना देवी, सन्नी, बृजमोहन, सोना देवी, जयसिंह यादव, राजमंगल पाण्डेय निवासी इस्माइलपुर वार्ड नंबर 67 थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


