Advertisement

टीडी मेमोरियल इंटरमीडिएट कालेज के संस्थापक की मनाई गई 7वीं पुण्यतिथि

Loading

कालेज के संस्थापक का पुण्यतिथि मनाते शिक्षक

 

महराजगंज। घुघली स्थित टीडी मेमोरियल इंटरमीडिएट कॉलेज एवं इंग्लिश स्कूल के संस्थापक का आज 7वीं पुण्यतिथि धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान शिक्षकों ने उनकी योगदान को भियाड़ किया।

जानकारी के मुताबिक घुघली स्थित टीडी मेमोरियल इंटरमीडिएट कॉलेज एवं इंग्लिश स्कूल के संस्थापक बैजनाथ जायसवाल का 7वी पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यालय परिसर में प्रबंधक शंभू शरण जायसवाल एवं उपप्रबंधक गौतम जायसवाल ने मूर्ति पर माल्यार्पण करने के साथ ही अगरबत्ती जलाते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान उनके परिवार के सभी सदस्यों द्वारा भी पुष्प अर्पित किया गया। विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं द्वारा भी पुष्प अर्पित कर उनके योगदान एवं त्याग को याद किया गया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ समारोह का समापन किया गया।

error: Content is protected !!