सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों ने लिया संकल्प, गंदगी को कहेंगे अलविदा

राज्य शिक्षा

Loading

छात्राओं को संबोधित करते अतिथि
Maharajganj khabar live
निचलौल। स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की पहली सीढ़ी है। इसी संदेश के साथ नगर के सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान कस्टम अधिकारियों ने विद्यार्थियों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने का संकल्प दिलाया।
निचलौल कस्टम अधीक्षक शिवम पांडेय ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने बच्चों से अपने घर और आसपास स्वच्छता की मिसाल पेश करने के साथ विद्यालय परिसर को भी साफ रखने की अपील की। उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छता अभियान के साथ पौधरोपण और पेड़ों का संरक्षण भी जरूरी है। इससे पर्यावरण सुरक्षित रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा मिल सकेगी।
जबकि संजीव कुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर डालकर गंदगी फैलने से रोकना और स्वयं स्वच्छ रहना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छ भारत मिशन से जुड़कर जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। संचालन प्रदीप कुमार पांडेय ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य ए. ब्रिटो ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। उन्होंने अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान शशिंद्र त्रिपाठी, हवलदार लवकुश शर्मा, कांस्टेबल शौर्य मलय शंकर पाठक समेत विद्यालय परिवार के लोग मौजूद रहे।