Advertisement

यूथ वालंटियर करेंगे बाल श्रम बाल विवाह की निगरानी

Loading

यूथ वालिंटियर कार्यशाला हुई आयोजित

आयोजित कार्यशाला

आयोजित कार्यशाला

पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति महराजगंज की ओर से संचालित सुरोखित शैशव कार्यक्रम के तहत सामुदायिक केंद्र महराजगंज में यूथ वॉलिंटियर कार्यशाला आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता सिस्टर अल्विना ने की। पौध में जलाभिषेक के बाद कार्यशाला शुरू किया गया।

इस दौरान पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के इंचार्ज ने कहा कि यूथ वॉलिंटियर निचलौल, नौतनवा, मिठौरा ब्लाक के चयनित गांव से है। जो अपने गांव क्षेत्र में बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी को रोकने के लिए निगरानी करने के साथ ही बच्चों को स्कूल भेजने में सहयोग करते हैं। इसी क्रम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी गणेश सिंह ने कहा कि यूथ वालंटियर को बाल अपराधों को रोकने के लिए जागरूक किया गया। जबकि आनन्द कुमार ने साइबर क्राइम के बारे में बताते हुए सुझाव दिए कि कोई भी एप्स और प्राइवेसी पर गोपनीयता बनाए रखें। इस अवसर पर यूथ वालंटियर मीरा देवी, सिस्टर जगरानी, सिस्टर अलविना, सिस्टर सोनिया, श्रवण कुमार, आनंद कुमार, कृष्ण मोहन, साधना, मेनका, सुनील, पुष्पा, उपस्थित रहे।

Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!