![]()

Maharajganj kabhar live
महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुलरिहा कला गांव के पास स्थित ओवरब्रिज पर हुए भीषण सड़क हादसे में अड्डा बाजार के प्रतिष्ठित व्यवसायी लखी अग्रहरि की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि व्यवसायी लखी अग्रहरि ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही कोल्हुई पुलिस और एंबुलेंस टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर भेजा।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार निवासी लखी अग्रहरि के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

