Advertisement

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, दो चोरी की मोटरसाइकिलें और नकद बरामद, नेपाल में बेचते थे चोरी के वाहन, चोरों का देखिए देखिए वीडियो

Loading

पुलिस के गिरफ्त में आरोपी

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। सोनौली पुलिस ने बृहस्पतिवार को अन्तरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिलें तथा 10,200 नकद बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेज दी है।
थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कस्बा सोनौली स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें एवं नकदी बरामद हुई।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे संगठित तरीके से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें नेपाल में बेच देते थे। चोरी के वाहनों की बिक्री से प्राप्त धनराशि का उपयोग नेपाल में शराब पीने तथा जुआ और कैसीनो खेलने में करते थे। आरोपियों ने बताया कि वे एक बार फिर चोरी की मोटरसाइकिल बेचने जा रहे थे, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

पुलिस के गिरफ्त में आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही और पूछताछ में पता चला कि बरामद हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल थाना पनियरा क्षेत्र से तथा यामाहा मोटरसाइकिल थाना भिटौली क्षेत्र से चोरी की गई थी। इसके अलावा आरोपियों ने थाना घुघली क्षेत्र से एक हीरो एचएफ डीलक्स और थाना परसामलिक क्षेत्र से एक बुलेट मोटरसाइकिल चोरी कर नेपाल में बेचने की बात भी कबूल की है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल दुषाद पुत्र रामकेवल दुषाद, जितेन्द्र कुमार पुत्र फूलचन्द प्रसाद तथा दुर्गेश दुषाद पुत्र जोगिन्दर दुषाद, निवासी ग्राम जंगल बड़हरा, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।
error: Content is protected !!