![]()

Maharajganj kabhar live
निचलौल। वन महोत्सव सप्ताह के तहत शुक्रवार को राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज बाली निचलौल में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स और वन विभाग के अधिकारियों ने कस्बे में जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभागीय वनाधिकारी महराजगंज तथा क्षेत्रीय वना अधिकारी मधवलिया के अजीत कुमार उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरजाशंकर अग्रवाल, उप-प्रधानाचार्य अनिल पटेल, शिक्षकगण, वनकर्मी, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकों ने भी सहभागिता की। प्रभागीय वनाधिकारी ने वन महोत्सव के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। उन्होंने सभी से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण करने और लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं के बीच पौधों का वितरण कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

