Advertisement

ब्रेकिंग: भारत-नेपाल सीमा पर दो बोरी खाद के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसएसबी ने तस्करी का प्रयास किया विफल

Loading

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर खाद की तस्करी के प्रयास को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 22वीं वाहिनी ने विफल कर दिया। सीमा चौकी शीतलापुर की गश्ती टीम ने गुरुवार को सीमा स्तंभ संख्या 501 के पास दो बोरी खाद के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिना वैध दस्तावेज के खाद नेपाल ले जाने की कोशिश कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक एसएसबी के उप निरीक्षक (सामान्य) रविंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में शीतलापुर चौकी के जवान मुख्य आरक्षी बरजा सुंदर जानी एवं अन्य जवान नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान सीमा की ओर जाते एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच में उसके पास मौजूद दो बोरियों में खाद बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नींबू लाल (40) निवासी ग्राम चटिया, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज बताया। खाद के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर एसएसबी ने तस्करी की आशंका में आरोपी को गिरफ्तार कर दो बोरी खाद जब्त कर ली। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी एवं जब्त खाद को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग, निचलौल के सुपुर्द कर दिया गया। एसएसबी ने बताया कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी, अवैध गतिविधियों और सीमा संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार गश्त, निगरानी एवं सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
error: Content is protected !!