Advertisement

ब्रेकिंग: प्रेम प्रसंग के बीच किशोर ने लगाई फांसी, जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

Loading

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा गांव से सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां पर एक किशोर ने घर के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक भैंसा गांव निवासी रुदल साहनी अपनी पत्नी सरोज के साथ परिवार के एक सदस्य का इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल गए हुए थे। इसी दौरान उनका छोटा पुत्र राजकुमार (17) घर पर अकेला था। जो घर की छत में लगी कुंडी से फंदा लगाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक राजकुमार का गांव की ही एक युवती से लंबे समय से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे से विवाह करना चाहते थे। लेकिन विजातीय होने के कारण दोनों परिवार इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे। चर्चा है कि सोमवार सुबह भी युवती और राजकुमार के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत हुई थी। जिसके दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद किशोर मानसिक तनाव में आ गया और उसने यह कदम उठा लिया। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है। राजकुमार के पिता रुदल साहनी खेती-बाड़ी के साथ गांव में छोटी किराना दुकान चलाते हैं। परिवार के अन्य दो पुत्र रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। घटना के बाद मां सरोज देवी और पिता रुदल साहनी का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध में भिटौली थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
error: Content is protected !!