Advertisement

डोमा खास गांव में जबरन काम कराने की बात को लेकर हुई मारपीट हुई, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Loading

प्रतीकात्मक तस्वीर

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव डोमा खास गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस मामले में पुलिस पीड़ित व्यक्ति की तहरीर के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ली है।
पुलिस को दिए तहरीर में पीड़ित लक्ष्मण भारती निवासी डोमा खास गांव के टोला देवान ने आरोप लगाया है कि बीते 26 जुलाई शाम करीब छह बजे एक व्यक्ति जबरन काम कराने की बात को लेकर पहले मारपीट कर घायल कर दी। उसके बाद उन्हें जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकला। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि मामले में पीड़ित के तहरीर के आधार पर आरोपी धरमबीर गुप्ता निवासी डोमा खास के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
error: Content is protected !!