Advertisement

तेदुएं के हमले में घायल मासूम के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार,लोगों में दहशत बरकरार

Loading

सुरक्षा को लेकर आबादी में गश्त करती टीम

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। मधवलिया वन रेंज के घने जंगलों के बीच स्थित वनटांगिया कंपार्ट 24 में बीते मंगलवार आधी रात को झोपडी के घर में मां के गोद में सोई चार वर्षीय मासूम शिवानी पर तेंदुआ हमला कर घायल कर दिया था। घायल मासूम का इलाज जिला में चल रहा है। परिजनों के मुताबिक बालिका के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। लेकिन वही दूसरी ओर बस्ती में लोगों के अंदर अभी भी तेदुएं की दहशत बरकरार है। हालांकि वन कर्मियों की टीम बस्ती में डेरा डाल तेदुएं पर निगरानी बढ़ा दी है।
वृहस्पतिवार को ग्रामीण सोनू, संदीप, अंगद, बृजेश आदि ने बताया कि बस्ती में आकर तेंदुआ का हमला यह कोई नया मामला नहीं है। क्योंकि इसके करीब पांच महीने पहले भी तेंदुआ बस्ती में घुस एक किशोरी पर हमला कर दिया था। इतना ही नहीं पालतू जानवरों का शिकार करना आम बात है। आबादी मधवलिया वन रेंज के घने जंगलों के बीच स्थित है। यही कारण हैं कि तेदुएं अक्सर जंगलों से निकल आबादी से सटे खेतों में शिकार की तलाश में आकर छिपे रहते है। इतना ही नहीं सुनसान मिलने पर आबादी के अंदर घुसकर हमला भी कर देते है। आबादी के अंदर तेदुएं की बढ़ती चहलकदमी से वह लोग काफी डरे हुए थे। उन लोगों में दहशत तो तब बढ़ने लगी जब तेदुआ आधी रात में आबादी के अंदर दाखिल होकर एक घर में घुस गया। फिर घर के अंदर सो रही मासूम शिवानी को दबोच लिया। इन लोगों ने आबादी के चारों को तार से घेराबंदी कराने की मांग की है।
वही मधवलिया वन क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि घायल मासूम शिवानी को कल ही आईसीयू वार्ड से जनरल वार्ड में कर दिया गया था। मासूम के स्वास्थ्य में काफी सुधार है। घायल मासूम के परिजनों से निरंतर वार्ता कर जानकारी ली जा रही है। आगे कहा कि घायल मासूम के घर पर वन कर्मियों की टीम मौजूद है। डीएफओ के साथ वनटांगिया के अंदर रहने वाले लोगों को लाउडस्पीकर के जरिए जागरूक किया गया है। वह घर के अंदर दरवाजा बंद करके सोए। बरामदे और खुले जगहों पर न सोए। इसी तरह अपने मवेशियों को भी सुरक्षित रखे। अगर रात में जरूरत पड़ने बाहर झुंड के साथ निकले। इतना ही नहीं रात में घरों के सामने उजाला रखे।
Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!