Advertisement

बकरीद पर्व को लेकर सिंदुरिया पुलिस ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का दिलाया अहसास

Loading

फ्लैग मार्च करती पुलिस

Maharajganj kabhar live
मिठौरा। बकरीद त्यौहार में शांति व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर सिंदुरिया पुलिस फ्लैग मार्च कर क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल कुमार शुक्ला सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल कुमार शुक्ला ने कहा कि बकरीद पर्व को लेकर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह कदम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाने और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देने के लिए उठाया गया। फ्लैग मार्च के प्रमुख उद्देश्य है। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से भड़काऊ संदेश,अफवाहें फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रख सख्त कार्रवाई की जाएगी।
error: Content is protected !!