![]()

अवैध खनन का मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली
Maharajganj kabhar live
महराजगंज। जनपद के निचलौल क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। सोमवार को निचलौल एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने खुद मोर्चा संभालते हुए अवैध मिट्टी खनन कर रही दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया और पूरे इलाके में प्रशासनिक सख्ती की चर्चा तेज हो गई।
जानकारी के अनुसार, निचलौल शहर के घोड़हवा क्षेत्र से अवैध रूप से मिट्टी खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए ढुलाई की जा रही थी। इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों को पकड़ लिया। जांच में खनन संबंधी आवश्यक दस्तावेज न मिलने पर तत्काल सीज की कार्रवाई की गई।
एसडीएम ने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्व और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता की कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम बता रहे है।


