Advertisement

धमऊर में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Loading

लोगों की जुटी भीड़

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। भारत-नेपाल सीमा से सटे निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम धमऊर में बुधवार को एक युवती ने घर के भीतर दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि ग्राम धमऊर निवासी सुन्नर साहनी की करीब 20 वर्षीय पुत्री अंकु साहनी ने घर के अंदर ओढ़नी (दुपट्टे) से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उसका उपचार चल रहा था।
सूचना पर निचलौल पुलिस के साथ फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है तथा पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी ने आगे बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और किसी प्रकार की अन्य समस्या नहीं है।
error: Content is protected !!