Loading

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। ब्लाक क्षेत्र के गांव बंजारी पट्टी गिरहिया स्थित पीएमश्री विद्यालय में पढ़ाई के लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और प्रधानाध्यापक संयुक्त रूप से वृहस्पतिवार को फीता काटकर नए सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्कूल पहुंचने वाले बच्चों को तिलक लगाकर उनका स्वागत भी किया गया।
स्कूल के प्रधानाचार्य हरे राम गौतम ने बताया कि स्कूल में शैक्षिक कार्य शुभारंभ करने के साथ ही बच्चों के साथ रैली निकाल अभिभावकों से भी संपर्क किया गया। इस दौरान अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर बच्चों का परिषदीय विद्यालय में नामांकन कराने के लिए अपील की गई। रैली समापन के बाद कक्षा एक से आठ तक के वार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को शील्ड, कॉपी और पेन तथा मोमेंटो देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक धन्नू चौहान, भूपेंद्र सिंह, विनोद गुप्ता, अरविंद विश्वकर्मा, अवधेश प्रसाद, राजेश कुमार, संजय शर्मा, बृजेश यादव, शंभू कुमार रावत, राकेश पटेल, वरुण प्रजापति, जितेंद्र चौधरी, गिरजेश चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
error: Content is protected !!