Advertisement

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिजन की आर्थिक मदद के लिए आम लोगों के साथ निचलौल थानेदार ने बढ़ाया हाथ

Loading

निचलौल थाना गेट का प्रवेश द्वार

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। शहर निवासी एक व्यक्ति का होली पर्व के दिन सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मृत व्यक्ति के परिजनों की आर्थिक हालात देख एक युवक की ओर से सोशल मीडिया पर मदद करने के लिए गुहार लगाई गई थी। ऐसे सोशल मीडिया पर युवक की गुहार देख क्षेत्र के अन्य लोगों के साथ ही थानेदार भी पीड़ित परिजन को नगदी देकर आर्थिक मदद की है। थानेदार की इस मदद को लोग काफी सराहना कर रहे है।
निचलौल निवासी मुलायम यादव, संदीप, शमशाद, शुभम आदि ने बताया कि शहर के हरेडिह वार्ड निवासी भगवान दास (31) होली के दिन बाइक से निचलौल चिउटहा मार्ग से गुजर रहे थे। अभी भगवान दास जमुई और भेड़िया गांव के बीच नहर पुलिया के पास पहुंचे थे। इसी बीच उनकी बाइक हादसे की शिकार हो गई। इस दौरान बाइक सवार भगवान दास की मौत हो गई थी। ऐसे में मृत भगवान दास की परिवार की आर्थिक हालात को देखकर भेड़िया निवासी प्रदीप कुमार मिश्रा ने सोशल मीडिया के जरिए मदद की गुहार लगाई थी।वही सोशल मीडिया पर लोगों ने आर्थिक परिवार की मदद के लिए बढ़ चढकर हाथ बढ़ाने लगें। ऐसे में मंगलवार को निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा भी परिवार की मदद के लिए पांच हजार रुपए की आर्थिक मदद की। आम लोगो के साथ थानेदार की आर्थिक सहायता मानवीयता की मिसाल बन चुकी है। प्रदीप ने बताया कि इस पहल से अब तक एक लाख रूपये से अधिक रकम प्राप्त हो चुके हैं। इससे परिवार को फौरी राहत मिलेगी। जो हादसे के बाद आर्थिक तंगी और अंतिम संस्कार के खर्चों से जूझ रहे हैं। इतना ही नहीं पुलिस की संवेदनशील छवि को भी लोगों के बीच खूब चर्चा बनी हुई है।
Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!