![]()

बीडीओ को पत्र देते मनरेगा कर्मी
Maharajganj kabhar live
निचलौल। ब्लॉक में तैनात मनरेगा के 24 संविदा कर्मियों का कटौती ईपीएफ रकम खाते में जमा नहीं की गई है। ऐसे में नाराज मनरेगा कर्मियों ने वृहस्पतिवार को खंड विकास अधिकारी को पत्र देकर खाते में ईपीएफ की रकम जमा कराने की मांग की है।
खंड विकास अधिकारी शमा सिंह को दिए पत्र में मनरेगा कर्मी बलराम शर्मा, पूनम पटेल, संजय कुमार, रवि कुमार, जितेंद्र गुप्ता आदि ने बताया है कि उपायुक्त (श्रम रोजगार) महराजगंज कार्यालय की ओर से 6 मार्च 2021 को पत्र जारी कर निर्देशित किया गया था, कि मनरेगा के संविदा कर्मियों का साल 2015 से जून 2021 तक की ई०पी०एफ० की कटौती की रकम पंजाब नेशनल बैंक में संचालित खाता में जमा कर दी जाय। ब्लॉक क्षेत्र के बड़हरा चरगाहा, बहुआर कला, बल्हाहीखोर, बरवा कला, भरवलिया, छितौना, गौरा निपनिया, ओडवलिया, कैमा, कैमी, कमता, कनमिसवा, ख़म्हौरा, ख़सरहा शीतलापुर, किशुनपुर, मेघौली खुर्द, मोजरी, परागपुर, सडा खुर्द, पकड़ी भारतखंड, सिरौली, ठूठीबारी और बहरौली गांव में तैनात मनरेगा कार्मिकों की ओर से अपनी 12 फीसदी नियोक्ता की रकम को विकास खण्ड स्तर पर संचालित मनरेगा प्रशासनिक मद के खाता में जमा कर दिया गया। लेकिन आज तक रकम को उक्त कार्मिकों के यू०ए०एन० खाते में जमा नही किया गया है। ऐसे में कर्मियों को भविष्य की चिंता सताने लगी है। इन लोगों ने खाते में रकम को जमा कराने की मांग की है।


