Advertisement

रोमांचक मुकाबले में गोरखपुर की टीम ने एक विकेट से नेपाल को हराया

Loading

खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच देते अतिथि

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। शहर के किसान डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित निचलौल सुपर लीग सीजन वन प्रतियोगिता के दूसरे दिन गोरखपुर और नेपाल के बीच मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में गोरखपुर की टीम शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट से नेपाल को हराकर जीत दर्ज कर ली। वही गोरखपुर टीम के बिट्टू मैक्सी मैन ऑफ द मैच बने।
प्रतियोगिता का आयोजन करने वाले सदस्य नमिर ने बताया कि गोरखपुर की टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। ऐसे में नेपाली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए गोरखपुर टीम के शानदार क्षेत्ररक्षण और सधी गेंदबाजी के सामने निर्धारित 10 ओवर में महज 84 रन ही बना सकी। नेपाल की ओर से सद्दाम सबसे अधिक 22 रनों की पारी खेली। जबकि गोरखपुर की ओर से बिट्टू मैक्सी धारदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओ में पांच विकेट लिये। जवाब में बल्लेबाजी करते उतरी गोरखपुर की टीम एक ओभर पहले ही एक विकेट शेष रहते 84 रनों का लक्ष्य को पूरा कर जीत हासिल कर लिया। गोरखपुर की ओर से अर्जुन सबसे अधिक 44 रनों की धुंआधार पारी खेली। अंपायर की भूमिका आशुतोष और संदीप ने निभाई। इस अवसर पर टूर्नामेंट आयोजक अज्जू, शशांक, भोलू, अमित, मुलायम यादव आदि मौजूद रहे।
Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!