![]()

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़
Report by Aman Shrivastava
सोहगीबरवा। थाना क्षेत्र के सोहगीबरवा निवासी एक किशोरी जंगल में लकड़ी बिनने गई थी। जो वापस घर नहीं लौटी। इसी बीच कुछ लोगों ने किशोरी के शव को जंगल में झाड़ियों के बीच क्षत-विक्षत अवस्था में देखा। उसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस किशोरी के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। शव मिलने के बाद किशोरी के परिजनों में चीख पुकार मची रही।
जानकारी के मुताबिक सोहगीबरवा निवासी उमेश चौधरी की बेटी गुड्डी चौधरी (14) बड़ी बहन के साथ बीते शुक्रवार शाम करीब तीन बजे जंगल में लकड़ी बिनने गई थी। जिस दौरान गुड्डी अचानक लापता हो है। बड़ी बहन गुड्डी को काफी खोजबीन की। लेकिन उसका कही भी पता नहीं चलने पर देर शाम वापस घर लौट आई। उसके बाद परिजनों को सूचना दी। परिजन भी पूरी रात गुड्डी को ढूंढने का प्रयास किए। लेकिन गुड्डी का कुछ भी पता नहीं चल सका। इसी बीच परिजनों को सूचना मिली कि जंगल में झाड़ियों के बीच एक किशोरी का क्षत विक्षत शव मिला है। मौके पर पहुंच परिजन किशोरी के शव की पहचान गुड्डी के रूप में की। वही गुड्डी के शव की हालात देख हर कोई हैरान था। लोग घटना को लेकर कई तरह की सवाल खड़े कर रहे थे।
वही सोहगीबरवा थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया ने बताया कि किशोरी जे शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले को लेकर कई बिंदुओं कर जांच पड़ताल की जा रही है।


