Advertisement

चौक थाने का घेराव करने निकले लोगों को पुलिस ने रास्ते में रोका, हंगामा

Loading

थाने का घेराव के लिए निकालते पैदल यात्रा

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। चौक थाना क्षेत्र के सेखुई निवासी युवक गौतम गुप्ता का शव बीते बुधवार को सड़क किनारे गड्ढे में मिला था। जिस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को परिजन थाने की घेराव के लिए गांव से पैदल यात्रा निकाल दी।
अभी पैदल यात्रा चौक सड़क स्थित घटनास्थल के पास पहुंची थी। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच पैदल यात्रा रोकने की कोशिश करने लगी। जिस दौरान परिजन पुलिस पर आरोपियों को बचाने और कार्रवाई में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दी। कुछ देर बाद घटनास्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक के आश्वासन पर परिजन और लोग शांत हुए। उसके बाद पुनः घर के लिए लौट गए।
पैदल यात्रा में शामिल परिजनों ने कहा कि युवक गौतम गुप्ता (22) घर से निकला था। जो वापस घर लौट कर नहीं आया। उसका मोबाइल भी काफी देर तक बंद रहा। गौतम का अभी तलाश किया जा रहा था। इसी बीच सूचना मिली कि एक युवक का शव टीकर पड़री सिवान में निचलौल चौक मुख्य मार्ग के किनारे गड्ढे में पानी में मिला है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि शव लापता गौतम की है। मृतक गौतम की मां कलावती और बड़े भाई हरेंद्र ने आरोप लगाया कि मृत गौतम हाल ही में नई बाइक खरीदा था। उसी समय उसका एक दोस्त, जो हेलमेट पहने हुए था। उसे जबरन अपने साथ ले गया। उसके बाद गौतम घर नहीं लौटा। गौतम के शव के पेट और माथे पर गंभीर घाव के निशान थे। आरोपियों ने गौतम की हत्या करके सड़क हादसा का रूप देने के लिए शव और बाइक को सड़क किनारे गड्ढे भरे पानी में फेक दिया था। वही पुलिस भी आरोपियों को बचाने में जुटी हुई है। पैदल यात्रा में शामिल भारतीय किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजू कुमार गुप्ता ने भी पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इन्होंने आगे कहा कि मामले ने अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो परिजनों के साथ जिला मुख्यालय पहुंच आंदोलन करेंगे।
वही क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि कहा कि मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। अभी तक के जांच में गौतम की मौत सड़क हादसे के कारण होने की बात सामने आई है। फिलहाल मामले में अभी कई बिंदुओं कर जांच की जा रही है।
Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!