![]()

पौधारोपण करते कालेज के निदेशक डॉ० दिनेश कुमार सिंह
Maharajganj kabhar live
निचलौल। विश्व पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से महराजगंज जिले के निचलौल नगर स्थित मनु लॉ कॉलेज परिसर में शुक्रवार को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के निदेशक डॉ० दिनेश कुमार सिंह ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ ही सभी से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की।
इस अवसर पर डॉ० सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए तथा उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान प्रकृति के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है।
कार्यक्रम में कॉलेज के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान हरित वातावरण और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।


