Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज: चौक घोड़हवा सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में बाइक के साथ मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

Loading

सड़क किनारे गड्ढे में गिरा बाइक

Maharajganj kabhar live
महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के गांव टीकर और पडरी कला के बीच चौक मार्ग किनारे पानी भरे गड्ढे में बुधवार को कुछ लोगों ने बाइक के साथ एक युवक का शव देखा। उसके कुछ देर बाद लोगों में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस बाइक और युवक के शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुट गई। कुछ देर बाद युवक की पहचान गौतम गुप्ता (23) के रूप में हुई है।
पुलिस के पूछताछ में हरेंद्र गुप्ता ने ने कहा कि भाई गौतम गुप्ता 29 दिसंबर की शाम बाइक खरीदी थी। जो बाइक लेकर घर से कही जाने के लिए निकला था। लेकिन उसके बाद से वह पूरी रात घर नहीं लौटा।  वही बाइक की टूटी हेडलाइट, सड़क किनारे बिखरे कांच के टुकड़े मिलने से दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल फॉरेंसिक टीम मामले की गहनता से जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
error: Content is protected !!