![]()

रोते बिलखते परिजन
Maharajganj kabhar live
महराजगंज। शहर के आज़ाद नगर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट गया। क्योंकि परिजन हॉस्पिटल के जिम्मेदारों के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। वही प्रसूता की मौत के बाद लोग भी जिम्मेदारों के खिलाफ कई तरह की सवाल खड़ा करने लगे है।
जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान किरण यादव (25) पत्नी अमरेंद्र यादव, निवासी नंदना शिवपुर थाना घुघली के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि प्रसव पीड़ा होने पर आशा कार्यकर्ता की मिली भगत से किरण यादव को शहर स्थित निजी अस्पताल में लाया गया। जहां पर ऑपरेशन के जरिए बच्चे का जन्म हुआ। लेकिन ऑपरेशन के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ती चली गई। इस दौरान अस्पताल में न तो वरिष्ठ डॉक्टर मौजूद थे, और न ही आवश्यक उपकरण मौजूद था। इलाज के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई। जिसका नतीजा यह हुआ कि एक प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि श्री ठाकुर आरोग्यम हॉस्पिटल बिना मानकों के चल रहा है और ऐसे अस्पतालों की वजह से गरीब और ग्रामीण परिवारों की जिंदगियां खतरे में हैं। वही सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि अस्पताल की मान्यता, डॉक्टरों की डिग्री और ऑपरेशन की अनुमति की तत्काल जांच कराई जाए।


