सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार

Loading

सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार
Maharajganj khabar live 
महराजगंज। जिले के नौतनवा कस्बे के बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार काइगर कार से जोरदार टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे में अर्टिगा सवार छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के मुताबिक संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के अमरढोभा निवासी मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद ताल्हा, मोहम्मद हसन, मोहम्मद जमाल, मोहम्मद अब्दुल्ला और मोहम्मद इलियास अर्टिगा से नेपाल घूमने जा रहे थे। बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के पास उनकी कार आगे चल रही बसपा के महराजगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र राव की काइगर कार से टकरा गई। टक्कर के बाद अर्टिगा अनियंत्रित होकर पलट गई।
सूचना पर पहुंची नौतनवा थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। मामले की जांच की जा रही है।
error: Content is protected !!