![]()

प्रतीकात्मक तस्वीर
Maharajganj kabhar live
निचलौल। थाना क्षेत्र के तेरह चार नहर पुल के पास बीते मंगलवार को मिले अज्ञात शव की पहचान बुधवार को हो गई है। मृतक की पहचान वीरेंद्र कोहार के रूप में हुई है। जो नेपाल राष्ट्र के नवलपरासी जिले के बेलाटारी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतापपुर पांच धर्मरौली गांव के निवासी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि शव मिलने के बाद पुलिस ने उसकी शिनाख्त के लिए आवश्यक प्रयास शुरू किए थे। बुधवार को मृतक के परिजन थाने पहुंचे जहां से उन्हें पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। जिन्होंने शव की पहचान वीरेंद्र कोहार के रूप में की। परिजनों द्वारा पहचान किए जाने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ा दी है।
गौरतलब है कि मंगलवार को तेरह चार नहर पुल के समीप एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज पहचान कराने के प्रयास शुरू किए थे। अब शव की पहचान होने के बाद पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। इन्होंने आगे बताया कि मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।


