![]()

Maharajganj khabar live
महराजगंज। नौतनवा के बाल्मीकि नगर स्थित श्रीराम जानकी मरचाहे बाबा कुटी मंदिर में चोरों ने सीता माता का चांदी का मुकुट चोरी कर लिया। बुधवार सुबह करीब छह बजे चोरी की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर मंदिर परिसर में भी हलचल रही।
मंदिर के पुजारी रामनाथ दास ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरी की घटना से जुड़े सुराग मिल सकें। इसके साथ ही मंदिर में आने-जाने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


