Advertisement

झुलनीपुर एसएसबी बीओपी परिसर में पौधरोपण, जवानों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Loading

रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दीकी 
झुलनीपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से शनिवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के झुलनीपुर बीओपी परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीओपी प्रभारी उप निरीक्षक रविंद्र कुमार के नेतृत्व में परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और जवानों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। बीओपी प्रभारी उप निरीक्षक रविंद्र कुमार ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन का आधार ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर भी हैं। उन्होंने सभी कार्मिकों से पौधरोपण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने और प्रत्येक व्यक्ति से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने की अपील की। इस दौरान जवानों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
error: Content is protected !!