Advertisement

ब्रेकिंग: विद्युत पोल में उतरे करंट से भैंस की मौत, मुआवजे की मांग

Loading

रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दीकी 
झुलनीपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैठवलिया में सोमवार सुबह एक विद्युत पोल में अचानक करंट उतर गया। जिसके चपेट में आने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी देखी गई। पशुपालक ने मामले की जांच कर उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक भारत नेपाल बार्डर के करीब मिश्रौवलिया गांव निवासी नंदलाल यादव सोमवार सुबह करीब पांच बजे अपनी भैंसों को चराने के लिए नहर पटरी की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान एक भैंस ग्राम सभा बैठवलिया में हाई टेंशन विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आ गई। अचानक करंट लगने से भैंस जमीन पर गिर पड़ी। कुछ ही क्षणों में उसकी मौत हो गई।
घटना के समय मौजूद लोगों ने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों ने तत्काल विद्युत विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद मृत भैंस को पोल से हटाया गया। पीड़ित पशुपालक नंदलाल यादव ने बताया कि भैंस परिवार की आय का प्रमुख साधन थी। उसकी मौत से परिवार को काफी आर्थिक क्षति हुई है और आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में उन्हें मुआवजा दिलाया जाय। वही इस संबंध में जूनियर इंजीनियर श्यामसुंदर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और इसकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
error: Content is protected !!