![]()

पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
Maharajganj kabhar live
महराजगंज। जिले की निचलौल पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का शनिवार को पर्दाफाश की है। इतना ही नहीं टीम मामले में तीन पुरुष एवं एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को लखनऊ, गोरखपुर और अन्य स्थानों से गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते थे और बेरोजगार युवाओं तथा नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सरकारी एवं निजी संस्थानों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाते थे। फर्जी नियुक्ति पत्र देकर करते थे ठगी
गिरोह के सदस्य पहले पीड़ितों का विश्वास जीतते थे। फिर नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे बड़ी धनराशि वसूलते थे। इसके बाद उन्हें फर्जी ऑफर लेटर, नियुक्ति पत्र और अन्य कूटरचित दस्तावेज उपलब्ध कराते थे। जब तक पीड़ितों को धोखाधड़ी का पता चलता, तब तक उनसे लाखों रुपये की ठगी की जा चुकी होती थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से धनराशि लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों, बैंक खातों, लेन-देन और संभावित पीड़ितों के संबंध में भी विस्तृत जांच कर रही है। मामले में आरोपी
राजचन्द्रा उर्फ अजीत पुत्र संतराज, निवासी कोईली खाल, बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर, आमोद राठौर, निवासी जानकीपुरम लखनऊ, कुलदीप पुत्र विजय प्रकाश निवासी नरेन्द्र नगर जनपद उन्नाव,
आराधना कुमारी पत्नी कुलदीप निवासी नरेन्द्र नगर उन्नाव वर्तमान पता दीनदयालपुरम, तकरोही, इंदिरानगर, लखनऊ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इतना ही नहीं गिरोह के पूरे नेटवर्क की जांच जारी पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


