Advertisement

लक्ष्मीपुर खुर्द में आधी रात छापा, घर से 120 गत्ता बिस्कुट व 48 गत्ता अवैध चिप्स बरामद

Loading

छापेमारी के दौरान टीम

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। जिले के कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र भारत नेपाल बार्डर से सटे गांव लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में प्रशासन ने मंगलवार आधी रात को छापा मार अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव निवासी सानू कुमार यादव के घर की तलाशी लेकर 120 गत्ता बिस्कुट व 48 गत्ता अवैध चिप्स बरामद किया है।
टीम बरामद अवैध सामान को अपने कब्जे में लेकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। संयुक्त टीम की इस कार्रवाई के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के बीच पूरी रात हड़कंप की स्थिति बनी रही। प्रशासन की सक्रियता से धंधेबाजों में खौफ का माहौल देखने को मिला।
एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि भारत नेपाल बार्डर से सटे गांव लक्ष्मीपुर खुर्द निवासी सानू कुमार यादव के मकान में अवैध तरीके से बिस्कुट और आलू की चिप्स छिपाकर रखी गई है। उक्त अवैध सामान को धंधेबाज नेपाल राष्ट्र भेजने के फिराक में है। ऐसे में क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार पटेल को सूचना देते हुए पुलिस टीम के साथ संदिग्ध मकान पर छापा मारकर 120 गत्ता बिस्कुट व 48 गत्ता अवैध चिप्स बरामद किया गया। उन्होंने आगे कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बरामद अवैध सामान को संबंधित विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
error: Content is protected !!