Advertisement

गौ हत्या पूर्णतः प्रतिबंध की मांग को एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Loading

एसडीएम को ज्ञापन देते

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। वृंदावन के संतों के आह्वान पर सोमवार को देशभर में चलाए जा रहे ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत निचलौल तहसील पर गौ सेवकों व श्रद्धालुओं ने एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें गौ हत्या पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने की मांग की गई है।
सोमवार को नगर में स्थित दामोदरी पोखरा के पास बड़ी संख्या में गौ प्रेमी, संत समाज व आमजन एकत्रित हुए। संत बालक दास व ब्रह्मानंद गिरी के नेतृत्व में भजन-कीर्तन करते हुए शांतिपूर्वक संकीर्तन रैली निकाली गई, जो तहसील पहुंचकर ज्ञापन सौंपने में परिवर्तित हुई।
जिला प्रभारी योगेश जायसवाल ने बताया कि अभियान के तहत देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा, गौशाला मंत्रालय की स्थापना तथा चारे की समुचित व्यवस्था की मांग की जा रही है। निचलौल तहसील से 4664 हस्ताक्षरों युक्त प्रार्थना पत्र उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व राज्यपाल को भेजा गया। कार्यक्रम में अमित पुरी, मिथिलेश पांडे, आशुतोष भालोटिया, बिपिन जायसवाल, रविराज जायसवाल समेत बड़ी संख्या में गौ प्रेमी उपस्थित रहे।
error: Content is protected !!