![]()

Maharajganj khabar live
महराजगंज। नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने और फर्जी नियुक्ति पत्र देने के मामले में शिकायत करने वाली महिला अब अपने बयान से पलट गई है। पीड़िता सुमन शर्मा निवासी पैकौली कला थाना कोठीभार ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि विपक्षियों ने नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे रुपये लिए थे और फर्जी नियुक्ति पत्र दिया था। रकम वापस मांगने पर भी रुपये नहीं लौटाए जा रहे थे।
पीड़िता के मुताबिक, 30 नवंबर 2026 को इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र दिया गया था। हालांकि, अब दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है। महिला का कहना है कि विपक्षी अभिमन्यु चौधरी पुत्र लक्ष्मी चौधरी और पंकज श्रीवास्तव पुत्र स्वर्गीय राजकुमार निवासी भेड़िया, थाना सिंदुरिया ने चेक और डिजिटल ट्रांजेक्शन के माध्यम से उसकी रकम वापस कर दी है। महिला ने अब अपनी पूर्व में दी गई शिकायत वापस लेने और दोनों विपक्षियों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहने की बात कही है। उसने बताया कि दोनों पक्षों ने संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में आमने-सामने बैठकर आपसी सहमति से विवाद समाप्त कर लिया है। हालांकि, समझौते में यह शर्त भी रखी गई है कि यदि बैंक खाते में पर्याप्त धनराशि नहीं होने के कारण चेक बाउंस होता है और किसी अन्य माध्यम से भी रकम वापस नहीं की जाती है तो समझौता स्वतः निरस्त माना जाएगा। अब पीड़िता की इस करतूत को लेकर लोगों में कई तरह की चर्चाएं बनी हुई है।


