त्योहारों पर हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्रवाई, डीजे की आवाज पर भी रहेगी पुलिस की नजर

धर्म ब्रेकिंग न्यूज़ राज्य

Loading

पीस कमेटी की बैठक करते थाना प्रभारी निरीक्षक
Maharajganj khabar live
निचलौल। दीपावली और छठ पूजा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ डीजे संचालक भी शामिल हुए।
बैठक में थाना प्रभारी ने त्योहारों के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी ली और उनके समय से निस्तारण का भरोसा दिलाया। उन्होंने डीजे संचालकों को निर्धारित मानक के अनुसार ही ध्वनि बजाने की हिदायत दी। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते उसका निस्तारण किया जा सके। इस दौरान थाना क्षेत्र के सभी हल्कों के उपनिरीक्षक और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।