![]()

Maharajganj khabar live
महराजगंज। निचलौल कस्बे के कोर्ट मोहल्ले में उस वक्त अचानक हड़कंप मच गया। जब राजस्व विभाग और पुलिस मुखबिर की सूचना पर एक मकान में छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध पटाखा का खेप बरामद की। बरामद पटाखों में चकरी, धमाका बम, फुलझड़ी और स्काई रोशनी समेत कई तरह की आतिशबाजी शामिल है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि शहर स्थित कोर्ट मोहल्ले में छापेमारी की गई। इस दौरान कौशेन पुत्र धनीफ के घर के पास से आठ बोरियों और 18 गत्तों में रखी भारी मात्रा में मिश्रित आतिशबाजी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद पटाखों में धमाका बम समेत कई प्रकार की आतिशबाजी शामिल होने से अवैध भंडारण की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार अमित सिंह भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।


