![]()

Maharajganj khabar live
निचलौल। दीपावली की पूर्व संध्या पर नगर स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में उत्सव और उल्लास का माहौल रहा। विद्यालय के बच्चों ने भगवान श्रीराम के वन गमन से लेकर अयोध्या वापसी तक की मनमोहक झांकी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं रंगोली और बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने प्रभु श्रीराम की अयोध्या वापसी पर दीप जलाकर स्वागत करने की आकर्षक प्रस्तुति दी। इसे देखकर उपस्थित लोग भावविभोर हो गए। वहीं रंगोली और बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता में ग्रीन, ब्लू, रेड और येलो हाउस के विद्यार्थियों ने अलग-अलग आकर्षक कलाकृतियां बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बच्चों को झांकी के लिए तैयार करने और कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका प्रजिला मनु, जया शर्मा और दुर्गेश चौरसिया का विशेष योगदान रहा। वहीं रंगोली और बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता में हाउस इंचार्ज सृष्टि शुक्ला, अदिति अग्रहरि, मुस्कान अग्रवाल और निक्की पांडेय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बोर्ड डेकोरेशन में बबिता तिवारी, विभा यादव, सौम्या गुप्ता और ज्योति त्रिपाठी का योगदान सराहनीय रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक जीएन त्रिपाठी और प्रधानाचार्य ए. ब्रिटो ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारी मौजूद रहे।


