![]()

Maharajganj khabar live
महराजगंज। दीपावली पर्व को देखते हुए पटाखों की दुकानों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में अड्डा बाजार में एसडीएम कुणाल और सीओ बसंत सिंह ने लाइसेंसी पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पटाखों के रखरखाव, भंडारण और अग्निशमन व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने दुकानों में सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों की जांच की और अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया। अधिकारियों ने दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि पटाखों की बिक्री और भंडारण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से पटाखा दुकानदारों में सतर्कता देखने को मिली।


