तस्करी की बरामद अवैध शराब

Loading

तस्करी की बरामद अवैध शराब
रिपोर्ट, इजहार अली
झुलनीपुर। भारत-नेपाल सीमा पर मंगलवार को एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 90 शीशी नेपाली शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से शराब के अलावा एक साइकिल भी बरामद हुई है। बरामद शराब और साइकिल समेत आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए बहुआर पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया गया।
एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक शिवपूजन प्रसाद ने बताया कि झुलनीपुर बीओपी की संयुक्त टीम सीमा पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान ग्राम बहुआर कला में सीमा स्तंभ संख्या 500 से करीब 20 मीटर भारत की ओर टीम निगरानी कर रही थी। तभी नेपाल की ओर से एक व्यक्ति साइकिल पर बोरा लादकर आता दिखाई दिया। संदेह होने पर जवानों ने उसे रोकने का प्रयास किया। टीम को देखते ही आरोपी साइकिल छोड़कर भागने लगा। जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रेमलाल निवासी करमहिया, थाना निचलौल बताया है। बोरे की तलाशी लेने पर उसमें 90 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई। इसके बाद आरोपी, बरामद शराब और साइकिल को आवश्यक कार्रवाई के लिए बहुआर पुलिस चौकी को सौंप दिया गया।
error: Content is protected !!