Loading

Maharajganj khabar live
निचलौल। नगर में निर्माणाधीन श्री श्याम मंदिर में बुधवार को श्री श्याम बाबा, श्री सालासर महाराज और दादीजी के गर्भगृह में लगने वाली चौखट के पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर मंदिर के शीघ्र निर्माण एवं भव्य स्वरूप की कामना की।
पूजन कार्यक्रम के दौरान धार्मिक मंत्रोच्चार और वैदिक विधियों के बीच चौखट का पूजन संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया तथा श्री श्याम बाबा, श्री सालासर महाराज और दादीजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर निर्माण से जुड़े लोगों ने बताया कि गर्भगृह की चौखट का पूजन मंदिर निर्माण की महत्वपूर्ण धार्मिक प्रक्रिया का हिस्सा है। पूजन के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति से सराबोर रहा। लोगों ने मंदिर के जल्द भव्य रूप में तैयार होने और यहां धार्मिक आयोजनों के माध्यम से नगर को आध्यात्मिक वातावरण मिलने की कामना की।
कार्यक्रम में राजू तुलस्यान, सुरेश केडिया, गौरीशंकर अग्रवाल, शिवनाथ मद्धेशिया, दिलीप अग्रवाल, गिरजेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, गंगा अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, जितेंद्र लाल श्रीवास्तव, संजय शर्मा, सुबोध केडिया, अनुप सरावगी, शंभू अग्रवाल, सुनील मद्धेशिया और राकेश केडिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
error: Content is protected !!