![]()

Maharajganj kabhar live
महराजगंज। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पनियरा थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चार आरोपितों को रविवार को गिरफ्तार कर ली। उसके बाद पुलिस गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दी है।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया हैं कि थाना पनियरा में चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने के मामले में मुकदमा दर्ज की गई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच पुलिस मुखबिर की सूचना पर आरोपी असलम (32) पुत्र इस्लाम, शाहीना खातून (19) पुत्री जाकिर, इद्रीश (55) पुत्र इस्लाम तथा हसीना (49) पत्नी जाकिर सभी निवासी ग्राम रुद्रापुर, थाना पनियरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दी है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के साथ उपनिरीक्षक रमेशचंद्र चौधरी, उपनिरीक्षक संदीप यादव, उपनिरीक्षक सारिका सिंह, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह, कांस्टेबल रोहित गुप्ता, मंजीत पांडेय, विजय वर्मा तथा महिला कांस्टेबल प्रिया तिवारी शामिल रहीं।


