भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, 75 बोरी कद्दू बीज बरामद तस्कर फरार

अपराध ब्रेकिंग न्यूज़ राज्य

Loading

कार्रवाई के दौरान सुरक्षा टीम
रिपोर्ट, इजहार अली
झुलनीपुर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एसएसबी और सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। सशस्त्र सीमा बल झुलनीपुर बीओपी की टीम ने कस्टम विभाग नौतनवा और पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई कर अवैध कद्दू बीज बरामद किया। तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक खुफिया सूचना के आधार पर एसएसबी, कस्टम और पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में नाकेबंदी की थी। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। इसके बाद वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें कद्दू बीज से भरी 75 बोरियां बरामद हुईं। प्रत्येक बोरी में करीब 40 किलोग्राम बीज था। कुल बरामदगी लगभग तीन हजार किलोग्राम बताई गई है।
संयुक्त टीम ने बरामद बीज और पिकअप वाहन को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग नौतनवा के सुपुर्द कर दिया। कार्रवाई में एसएसबी समवाय झुलनीपुर, कस्टम विभाग नौतनवा तथा बहुआर और कोठीभार पुलिस की टीमें शामिल रहीं। इस दौरान एसएसबी निरीक्षक शिवपूजन प्रसाद, कुणाल कुमार, मोहम्मद सहीम अंसारी, धर्मेंद्र यादव, बहुआर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता, शुभम, सिसवा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दीप प्रकाश, प्रकाश मौर्य और सीमा शुल्क नौतनवा के अधीक्षक सुभाष यादव सहित अन्य जवान मौजूद रहे।