![]()

बिलखती मृत युवती की मां
Maharajganj kabhar live
निचलौल। थाना क्षेत्र के बढ़या मुस्तकील गांव के टोला गेठीहवा में शनिवार को खेत की ओर गई एक युवती पर तेंदुआ हमला कर दिया। उसके बाद युवती को गन्ने के खेत में खींच ले गया। मौके पर पहुंचे लोग युवती को तेदुएं के चंगुल से छुड़ाकर आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने युवती की स्वास्थ्य जांच कर मृत घोषित कर दिया। जिसे लेकर लोगों में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक बढ़या मुस्तकील गांव के टोला गेठीहवा निवासी आविद की बेटी शैरुन निशा (20) गांव के पूरब सिवान स्थित खेत की ओर गई थी। जिस दौरान एक गन्ने के खेत में शिकार की तलाश में घात लगाए बैठे तेदुएं ने हमला कर दी। उसके बाद तेंदुआ युवती को गन्ने के खेत में खींच कर मार डाला। युवती की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वही सूचना पाकर वन विभाग और पुलिस टीम मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच घटनास्थल की जांच पड़ताल की जा रही है। ग्रामीणों को जंगली जानवरों से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।


