![]()

जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
Maharajganj kabhar live
निचलौल। थाना क्षेत्र के ओबरी गांव में शुक्रवार को एक व्यक्ति के घर खाना बनाने आई युवती फंखे से लटकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को फंदे से नीचे उतार कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस दौरान लोगों में हड़कंप मचा रहा। ओबरी निवासी गिरिजेश सिंह ने बताया कि बाली निवासी रतन राजभर की बेटी कुसुम (19) करीब दो साल से उनके घर खाना बनाने का काम करती है। ऐसे में हर रोज की तरह शुक्रवार को भी कुसुम पर घर के कार्यों की जिम्मेदारी छोड़ वह परिवार के साथ जरूरत कार्य के लिए निकले थे। इसी बीच घर लौटने के बाद कुसुम को आवाज लगाई, जिस दौरान काफी देर बाद भी कुसुम की ओर से कोई आहट नहीं मिली। फिर कमरे में पहुंच देखा तो वह बदहवास हो उठे। क्योंकि कुसुम का शव फंखे के सहारे फंदे से लटक रहा था। उन्होंने इसकी जानकारी आस पास के लोगों को देते हुए पुलिस को दी। वही थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मौके पर पहुंच मृत युवती के शव को फंदे से नीचे उतार कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। पूछताछ में मृत युवती के परिजन भी कुछ बताने को तैयार नहीं हुए, न ही परिजनों की ओर से कोई तहरीर दी गई। बताया जा रहा है कि मृत युवती करीब छह साल पहले गांव स्थित एक मोबाइल टावर पर भी चढ़ गई थी। इस दौरान काफी मशक्कत के बाद युवती को नीचे उतारा गया था।


