बरामद अवैध सामान के साथ टीम

Loading

बरामद अवैध सामान के साथ टीम
रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दीकी 
झूलनीपुर। भारत-नेपाल सीमा पर निचलौल थाना क्षेत्र में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 47 पैकेट हुक्का मसाला बरामद किया। बरामद हुक्का मसाला मिंट फ्लेवर का बताया जा रहा है। टीम ने यह कार्रवाई सीमा के पिलर संख्या 498 के पास की।
एसएसबी उपनिरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मुखबिर से सीमा क्षेत्र में तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने पिलर संख्या 498 के पास निगरानी शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर टीम ने कार्रवाई करते हुए 47 पैकेट हुक्का मसाला बरामद कर लिया।
संयुक्त टीम की कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में तस्करी करने वालों में खलबली मच गई। टीम ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
error: Content is protected !!