![]()

अधिकारी से वार्ता करते शिक्षक
Maharajganj kabhar live
महराजगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी एवं जिलामंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) सुरजीत सिंह से मुलाकात कर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक के दौरान जिलामंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र ने जनपद के सभी ब्लॉकों में चयन वेतनमान के लंबित मामलों का मुद्दा रखा। साथ ही 273 शिक्षकों के एक दिन के काटे गए वेतन को तत्काल बहाल करने की मांग की।
वार्ता के बाद बीएसए सुरजीत सिंह ने शिक्षकों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर वेतन बहाल करने पर सहमति जताई। उन्होंने आश्वस्त किया कि चयन वेतनमान से संबंधित आदेश भी शीघ्र जारी कर दिया जाएगा। बीएसए के इस आश्वासन से शिक्षकों में खुशी का माहौल है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी के महराजगंज आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह, जिला संयुक्त मंत्री अखिलेश पाठक, मिठौरा अध्यक्ष विजय यादव, सिसवा मंत्री धीरज कुमार शाही, चंद्र भूषण पटेल, नवीन शुक्ला, रजत शुक्ला, अमरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, आशीष सिंह, नवनीत पटेल तथा सुजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक नेता उपस्थित रहे।


