![]()

कार्यक्रम में स्कूली बच्चे
Maharajganj kabhar live
निचलौल। शहर स्थित सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और पृथ्वी को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हरियाली बढ़ाने का प्रयास किया।
कार्यक्रम में कक्षा सातवीं की छात्रा नीमा मनु और सानवी त्रिपाठी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पृथ्वी संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने जल, वायु और भूमि को स्वच्छ बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। शिक्षक आदर्श ओझा ने भी अपने संबोधन में पृथ्वी दिवस के महत्व को समझाते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ए. ब्रिटो ने कार्यक्रम में शामिल शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने पृथ्वी की रक्षा करने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रजिला मनु, प्रदीप पांडेय सहित कई शिक्षक भी मौजूद रहे।


